अपराधियों एवं अवैध शराब के विरुद्ध जारी अभियान के तहत झांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को बबीना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने चमरौआ कबूतरा डेरा में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान रजनी और बृजरानी नामक दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब दो जेरीकेन बरामद हुई है।