आज बुधवार को शाम के 5:00 बजे दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए जिसमें दो बच्चे एक महिला एवं दो पुरुष घायल हुए हैं |जिन्हें राहगीरों की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर ले जाया गया जहां पर सभी का उपचार कराया जा रहा है | बताया जा रहा है कि बाइक सवार कंजयाना टीकमगढ़ से स्यावरी से होकर उल्दन जा रहे थे तभी हादसा घटित हुआ है |