रामपुर बघेलान: ताशकंद वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप से लौटीं अस्मि भारती, जोरदार स्वागत
सतना। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप से लौटी जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अस्मि भारती का शहर में भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों, फूलों की वर्षा और उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद स्टेशन से उनके निवास तक आकर्षक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।