दाड़लाघाट: अर्की के गलोग गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओ को एचआईवी एड्स बारे किया गया जागरूक
ग्राम पंचायत प्लानिया गांव गलोग में आज शनिवार दोपहर 2 बजे महिलाओं के लिए एक विशेष एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को एचआईवी संक्रमण,उसके बचाव और सुरक्षित मातृत्व के विषय में जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के दौरान परामर्श विशेषज्ञ डॉक्टर विजय कुमार शांडिल ने महिलाओं को एचआईवी एड्स से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।