लाडपुरा: कोटा की दादाबाड़ी थाना पुलिस ने ठगों को बैंक खाता देने वाले को किया गिरफ्तार, अकाउंट साइबर ठगी में हो रहा था इस्तेमाल
Ladpura, Kota | Jun 24, 2025 कोटा शहर की दादाबाड़ी पुलिस ने साइबर ठगी के एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने लालच में आकर अपना बैंक खाता दूसरों को साइबर अपराध में इस्तेमाल करने दिया। जिला पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. अमृता दुहन ने मंगलवार को रात 8:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में साइबर अपराधों पर लगाम