दुद्धी टाउन क्लब मैदान पर चल रहे 39वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज रविवार को खेले गए मुकाबले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की टीम ने चोपन की टीम को 4 विकेट से पराजित कर दिया । टॉस पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के कप्तान योगेश राणा ने जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चोपन ने 20 ओवर में 5 विकेट गवांकर 235 रन बनाएं ।