जलालाबाद: सपाह भावपुर की विधवा महिला बैंक ऑफ बड़ौदा के पीएम सुरक्षा योजना का लाभ पाने के लिए कर रही चक्कर
शाहजहांपुर जनपद के तहसील जलालाबाद क्षेत्र के गांव सपाह भावपुर निवासी महिला पत्नी स्वर्गीय अखिलेश ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया की बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा चौरासी में उनके पति का खाता चल रहा था इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत हर वर्ष ₹20 की कटौती की जाती थी।11 नवंबर 2023 को उनके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई।