कांकेर जिले में आज गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही ग्रामीण इसके आयोजन की तैयारियों में जुट गए थे। दोपहर तक गांवों में धार्मिक माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने अपने मवेशियों को नहलाकर उन्हें सजाया-संवारा और पारंपरिक रूप से खिचड़ी खिलाकर गोवर्धन पूजा संपन्न की। इसके पश्चात सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।