अग्निशमालय दाउदनगर की टीम ने मध्य विद्यालय पिलछी सहित कई स्थानों पर बुधवार को 11:00 से अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया।मध्य विद्यालय पिलछी में स्कूली बच्चों के साथ तथा शमशेर नगर, नवादा और संसा में ग्रामीणों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मॉक ड्रील कराते हुए अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी गई।पंपलेट का वितरण किया गया।