विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले में संचालित अस्थाई, बृहद गौशालाओं व पंजीकृत जीवाश्रय स्थलों के आसपास खाली गोचर भूमि पर प्रोटीन युक्त नेपियर घास लगवाने की मांग की। संगठन ने बताया कि यह घास 12 महीने गोवंश के लिए हरा चारा उपलब्ध कराती है, जिससे पशुओं का स्वास्थ्य सुधरेगा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।