शामली: शामली में गर्भवती महिलाओं की जांच न होने पर CMO की कार्यप्रणाली पर सरकारी डॉक्टर ने जताया असंतोष, वीडियो वायरल
Shamli, Shamli | Mar 12, 2026 गुरुवार की दोपहर 1 बजे शामली जिले में एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में शामली CHC पर तैनात महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजेंद्र गर्भवती महिलाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जांच नहीं होने पर सीएमओ शामली की कार्यप्रणाली पर असंतोष जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं और सरकार के साथ धोखा है।