सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के नेठवा के बीड़ पास गुरुवार की शाम एक कार और टेंपो की टक्कर होने का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए रामगढ़ शेखावाटी के अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।