गाजीपुर जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत विकास खंड जखनियां में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जन जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।