जनपद के महोली थाना क्षेत्र के चमार बाग के पास तेज रफ्तार बोलेरो में सड़क पर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी दुर्घटना में बाइक पर सवार दो लोग जख्मी हो गए थे दोनों घायलों का उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र महोली ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने बेहतर उपचार के लिए दोनों घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है घायलों का उपचार जारी है।