गोमिया के लुगु पहाड़ में 5 हाथियों का झुंड देखा जा रहा है।इस झुंड में एक मादा हाथी सबसे अधिक आक्रामक है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 5 हाथियों के झुंड में शामिल एक मादा हाथी विशेष रूप से हिंसक व्यवहार कर रही है और आवासीय क्षेत्रों को निशाना बना रही है।फिलहाल ड्रोन से हाथियों की खोज जारी है।