जमुई: धपरी फाटक के पास मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट शिक्षक की हालत गंभीर, डॉक्टर ने किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Mar 12, 2026 धपरी रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्राइवेट शिक्षक राजेंद्र मंडल के पुत्र सुधांशु कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल शिक्षक को बुधवार की रात 8:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शिक्षक की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।