सूरजपुर: बिश्रामपुर डीएव्ही में फीस वृद्धि को लेकर एनएसयूआई ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
नवीन शैक्षणिक शिक्षा सत्र में डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रवेश शुल्क में की गई वृद्धि का विरोध दर्ज कराते हुए विद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंप कर एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने प्रवेश शुल्क पूर्ववत रखने की मांग की है। छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सरफराज खान ने बताया दशकों से बिश्रामपुर में डीएवी विद्यालय संचालित है।