जौनपुर: कम्युनिकेशन मोबाइल शोरूम में चोरी करते हुए चोरों का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद
जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ओलंदगंज में स्थित रवि कम्युनिकेशन मोबाइल शोरूम में चोरों ने शटर काटकर लाखों रुपए नगदी समेत मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से जहां एक ओर शहर के व्यापारियों में डर का माहौल है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।