श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय वीर बाल दिवस पर जवाहर नगर स्थित इन्दिरा वाटिका में तपोवन वरिष्ठजन सेवा समिति की शनिवार को शाम 5 बजे बैठक हुई। अध्यक्षता सतपाल चराया ने की। बैठक में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए ‘बाल वीर पुरस्कार’ घोषित किया गया। 30 दिसंबर को तपोवन परिसर में वीरतापूर्ण कार्य करने वाले बालकों को सम्मानित किया जाएगा।