बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र से 15 साल पहले लापता हुए मोहम्मद इदरीस को मिशन शक्ति टीम ने खोज निकाला है। इदरीस अपने परिवार से बिछड़ने के बाद लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित एक वृद्ध आश्रम में रह रहे थे। पुलिस और मिशन शक्ति टीम की मदद से उनका अपने परिजनों से पुनर्मिलन हुआ।