बिधूना: कस्बे में पहुंची एनसीसी की मेगा साइक्लोथोन रैली का हुआ स्वागत,नारी शक्ति का नारा किया बुलंद
बिधूना कोतवाली के कस्बे में पहुंची एनसीसी मेगा साइक्लोथोन रैली का भाजपा नेत्री मंजू सिंह द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया है। एनसीसी निदेशालय लखनऊ के तत्वाधान में एक विशाल साईकिल रैली का आयोजन हो रहा है। बुधवार को कस्बे के श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया है।