चम्पावत में पुलिस द्वारा साइबर अपराधों और सामाजिक अपराधों के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए जनजागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार 19 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) शारदा बैराज, बनबसा के निर्देशन में दीपावली पर्व के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र (पिलर संख्या 7) पर जन-जागरूकता गोष्ठी की।