कटनी जिले में अवैध रेत उत्खनन परिवहन और भंडारण पर रोक के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा लगातार सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन ढीमरखेड़ा तहसील के उमरियापान क्षेत्र में हालात इसके ठीक उलट हैं। यहां कानून नहीं, बल्कि रेत माफिया का राज चलता नजर आ रहा है।