खुरई: लगातार दो दिनों से बरसात के कारण नदी-नाले उफान पर, कई रास्ते बंद, पुलिस बल तैनात
Khurai, Sagar | Jul 13, 2025 खुरई क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बरसात के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,रविवार दोपहर लगभग 2 बजे ग्रामीणों ने बताया कि नदियों के उफान से, राहतगढ़, मंडी बमोरा, रजवास और पठारी रोड बंद हो गया है, दुर्घटनाओ से बचने के लिए पुलिस ने नदियों पर बेरीकेटिंग के साथ बल तैनात किया है, अभी तक खुरई में 555 मिमी बरसात हो चुकी है.