अंबिकापुर: सरगुजा जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, 10 प्रकरणों में 1335 क्विंटल से अधिक धान किया गया ज़ब्त
DM विलास भोसकर के निर्देश पर चल रही सतत मॉनिटरिंग के परिणाम स्वरूप जिले अवैध धान भण्डार परिवहन को लेकर अब तक 10 प्रकरणों मे 1335 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया है।जिससे शासन की लगभग 3198045 लाख रुपये की आर्थिक हानि को रोका जा सका है। अवैध धान के अंतर्राज्यीय एवं आंतरिक परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले में बनाए गए चेकपोस्टों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है।