पटना ग्रामीण: पटना में धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात रही पुलिस और दमकल की टीम
बीती रात राजधानी पटना के चौक-चौराहों पर होलिका दहन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में कदमकुआं के चूड़ी मार्केट गोलंबर पर भी भव्य होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होलिका दहन में सैकड़ों की संख्या में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी लोग शामिल हुए। लोगों ने पूरे विधि विधान के साथ होलिका दहन किया। होलिका दहन के दौरान प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा।