मुरादाबाद: बिलारी थाना क्षेत्र में बहन के शादी का सामान लेने निकले व्यक्ति की सड़क हादसे में घायल होकर मौके पर ही मौत हो गई
सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाला राजू पुत्र रामपाल बिलारी थाना क्षेत्र के मिलक खबरिया गांव का रहने वाला था,4 साल पहले उसकी शादी ज्योति के साथ हुई थी,उसकी छोटी बहन लक्ष्मी की 14 मार्च को शादी है,परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी,परिवार में खुशियों का माहौल था, जो की बुरी तरह मातम में बदल चुका है