उपायुक्त ऋतुराज द्वारा सदर अस्पताल, कोडरमा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओपीडी एरिया, वार्ड, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सकों के ओपीडी कक्ष, ब्लड बैंक, टीबी कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण इकाइयों का अवलोकन किया।