दीपका क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 23 वर्षीय रानू साहू की अज्ञात हमलावर द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका रानू साहू, पिता रामकुमार साहू, घटना के समय घर में अकेली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात उस समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7:00 बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रानू