मऊआइमा क्षेत्र के किरांव गांव में बुधवार की शाम क्रिकेट की गेंद को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग करने का आरोप भी सामने आया है, हालांकि पुलिस ने इस तरह की घटना से इनकार करते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।