परिहार: परिहार में 1341 लीटर अवैध शराब और 9 मोटरसाइकिल बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
परिहार थाना क्षेत्र के पिपरा बिशनपुर गोरहारी सरेह में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने कुल 1341 लीटर अवैध शराब और 9 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मौके से एक आरोपी सोमजी को गिरफ्तार किया गया है।