परिहार: परिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 बाइक और 1341 लीटर नेपाली शराब बरामद
परिहार थाना पुलिस ने पिपरा बिशनपुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 बाइक और 1341 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से महुआइन पथरा (बाजपट्टी) निवासी सोम जी को गिरफ्तार किया। प्रभारी थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में नेपाली सौफी शराब बरामद हुई। उन्होंने कहा कि आरोपी स