मोहनिया: मोहनिया प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर कुत्ते के काटने से तीन लोग हुए घायल उपचार के लिए लाया गया अस्पताल
कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर अवारा कुत्ते के काटने से तीन लोग घायल हो गए। तीनों लोगों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया है। जहां उपचार चल रहा है। घायलों में मोहनिया शहर के अशोक कुमार, उसरी गांव के भगवान यादव, और दादर गांव के शौर्य कुमार शामिल है।