चंदिया: चंदिया वन क्षेत्र में करेंट लगने से बाघ की मौत, 6 शिकारी गिरफ्तार, कथली नदी किनारे मिला शव
Chandia, Umaria | Dec 15, 2025 उमरिया जिले के चंदिया के जंगल में एक बाघ की करेंट लगने से हुई मौत के मामले में वन विभाग ने छह शिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना सामान्य वन मंडल के चंदिया वन परिक्षेत्र में सामने आई थी। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के आठ वर्षीय बाघ टी-185 का शव चंदिया वन परिक्षेत्र के आरएफ 10 में कथली नदी के किनारे मिला था।