शाहपुरा: गैसकान के हनुमान जी मंदिर में सैकड़ो महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
हनुमान जयंती कार्यक्रम को लेकर सोमवार को गैसकान में हनुमान जी मंदिर में सैकड़ो महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान डीजे की धुन पर जमकर महिलाएं थिरकी। कार्यक्रम आयोजन के अंतर्गत हनुमान जी महाराज की भव्य झांकी सजाई जाकर विशेष पूजा का भी आयोजन किया गया।