मनोहरपुर के शमशान घाट में कचरा डालने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
Viratnagar, Alwar | Apr 22, 2024
मनोहरपुर कस्बे में श्मशान घाट में नगर पालिका द्वारा कचरा डालने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कैलाश बेनीवाल सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यहां कचरा डालने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। संबंधित अधिकारियों से समस्या का निस्तारण करने की मांग की है।