गोड्डा: भाड़े में बढ़ोतरी के विरोध में सब्जी मंडी बंद, नगर परिषद अधिकारी के आश्वासन पर रविवार से खुलेगी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Godda, Godda | Apr 26, 2025 नगर परिषद के द्वारा सब्जी मंडी का पट्टा एक साल के लिए मोहन भगत को करीब 37 लाख में दिया गया है। पहले भाड़ा कम था लेकिन अब तिगुना बढ़ा दिया गया है जिस कारण दुकानदारों ने शनिवार की सुबह से मंडी को बन्द कर दिया। नगर परिषद पदाधिकारी के आश्वासन के बाद दो बजे दुकानदार राजी हुए। रविवार सुबह से मंडी खुलेगी। मंत्री के पुत्र रजनीश कुमार भी मंडी पहुँचे थे।