छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे। करोड़ों रुपये खर्च हुए, मंत्रियों ने तीर्थ का जल माथे से लगाया, लेकिन आज हकीकत कैमरे में कैद तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है।एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड का हरचौका राम वन गमन तीर्थ आज बदहाली, अव्यवस्था और सरकारी उपेक्षा का प्रतीक बन चुका है।