हौज खास: हौज खास पुलिस ने तिगड़ी इलाके से एक बदमाश को किया गिरफ्तार, 12 लाख कीमत की हैंड वॉच की थी चोरी
डीसीपी अंकित चौहान ने 12 अगस्त को बताया कि हौज खास पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान तिगड़ी निवासी 27 वर्षीय करन पुत्र बिरजू सिंह के तौर पर हुई है उसके पास से चोरी की 12 लाख की घड़ी भी बरामद कर ली गई है जांच में पता चला कि वह पहले से भी 13 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है