मुज़फ्फरनगर: मरीजों से अवैध वसूली पर सख्त हुए CMO, किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण, कहा- रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं
जिला महिला चिकित्सालय और जिला पुरुष चिकित्सालय में लगातार मरीजों से अभद्रता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया अचानक निरीक्षण पर पहुंचे। मंगलवार को सीएमओ सुनील तेवतिया ने पूरे अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे बातचीत की और इलाज व सेवा व्यवस्था का फीडबैक लिया।