मुंगेर: प्रखंड क्षेत्र में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत की गुहार लगाई
Munger, Munger | Sep 23, 2025 प्रखंड क्षेत्र में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत की लगाई गुहार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों के साथ-साथ पशुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गलियों और घरों में पानी भर जाने से आमजन का जीवन