बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा के पास बीमार अवस्था में मिली गाय की इलाज के दौरान मौत हो गई। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने पहले उसका उपचार, चारा-पानी कराया था। मौत के बाद जिलाध्यक्ष अजय पटेल की सूचना पर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर कार्यकर्ताओं ने हिंदू रीति-रिवाज से गाय का अंतिम संस्कार कराया।