प्रखंड मुख्यालय के तेलीटोला में सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आगाज हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ निकली इस यात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा तेलीटोला से शुरू होकर बाजार रोड, थाना परिसर और महावीर चौक होते हुए अमझर नदी