वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर लोको पायलट और सहायक लोको पायलट का कार्य करने वाले कर्मचारियों की 48 घंटे की भूख हड़ताल व धरना-प्रदर्शन बुधवार को दूसरे दिन भी हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में जारी रहा। ऑल इण्डिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन शाखा हनुमानगढ़ मंडल बीकानेर के बैनर तले लोको रनिंग स्टॉफ ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।