श्रीगंगानगर के नेशनल हाईवे 62 पर स्थित एलएनपी नहर में गिरने से अधेड व्यक्ति की मौत हो गई।इस मामले में लालगढ़ थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। लालगढ़ थाना प्रभारी ने शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया एक युवक ने कहा कि उसके पिता नहर में पानी पी रहे थे। इस दौरान पैर स्लिप होने से नहर में गिर गए और पानी में डूबने से मौत हो गई।