चुनार के अदलपुरा शीतला धाम में कड़ाके की ठंड और कोहरे के बावजूद श्रद्धालुओं के लिए अलाव की व्यवस्था न होने से श्रद्धालु ठिठुर रहे हैं। दूर दराज से मां शीतला का दर्शन पूजन करने वाले श्रद्धालु ठंड से कांप रहे हैं। लेकिन धाम में अलाव की व्यवस्था नहीं है।