बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के जनकपुरी में कार के शीशे तोड़कर सामान चोरी कर ले गए चोर
प्रेमनगर क्षेत्र में घर के बाहर खडी़ कार के शीशे तोड़कर अज्ञात चोर उसमें रखा कीमती सामान चोरी कर ले गए। कार मालिक ने प्रेमनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। कोलकता निवासी अमित कुमार सिन्हा ने बताया कि वह अपने साले जनकपुरी निवासी राकेश सक्सेना के घर आए थे। गाडी़ को घर के पास ही खडा़ कर दिया था।इस दौरान चोरी की बरदात हो गई।