बरेली: कोर्ट ने मौलाना तौकीर को माना बरेली बवाल का मुख्य मास्टरमाइंड, 11 मार्च को किया तलब
कोर्ट ने आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को बरेली में हुए बवाल का मुख्य मास्टर माइंड माना है। पुलिस प्रशासनिक अफसरों के कार्रवाई न करने पर स्वत: संज्ञान लिया है। मौलाना को 11 मार्च को समन जारी कर तलब किया है। कोर्ट के आदेश की कॉपी सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजने का आदेश दिया है।