फ़िरोज़ाबाद एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में फ़िरोज़ाबाद शहर और क़स्बा इलाकों मे पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। शहर के प्रमुख स्थानों जैसे सुभाष चौराहा, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहे और टोल प्लाजा पर बैरियर लगाकर चेकिंग की। आने जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली गयी।