लखीमपुर: बस मालिक पर बस ड्राइवर ने दिहाड़ी हड़पने का लगाया आरोप, एसपी कार्यालय में दिया शिकायती पत्र
लखीमपुर शहर निवासी शिवेंद्र कुमार नाम के बस ड्राइवर ने मंगलवार को बस मालिक ओमप्रकाश वर्मा के खिलाफ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया है। बस ड्राइवर ने बताया है कि वह दिहाड़ी पर बस ड्राइवरी करता है। लखीमपुर से देहरादून तक एक एक चक्कर का ₹2000 देने पर उसे बस लेकर भेजा गया था। चार चक्कर देहरादून के उसने लगाए हैं। बस मालिक ने उसके ₹8000 हड़प लिए हैं।